मीनाक्षी का नामांकन निरस्त होने पर बोले सीएम डॉ यादव: कांग्रेस के अंदरूनी षड्यंत्र का परिणाम

भोपाल: मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की किसी भी भूमिका से इनकार किया है। बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले के पीछे कांग्रेस का आंतरिक विवाद और नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा जिम्मेदार है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्यसभा की इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी। उन्हीं लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत संबंधित जानकारी यहां तक पहुंचाई है, जिसके कारण यह स्थिति बनी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे घटनाक्रम में भारतीय जनता पार्टी का कोई हाथ नहीं है।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह और संगठनात्मक कमजोरियों का ठीकरा भाजपा पर नहीं फोड़ सकती। उन्होंने कहा कि नामांकन से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का पालन करना उम्मीदवार और पार्टी की जिम्मेदारी होती है। भाजपा इस मामले में किसी भी तरह से दोषी नहीं है।

उल्लेखनीय है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त होने के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा और निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठा रही है, जबकि भाजपा इसे कांग्रेस की आंतरिक अव्यवस्था का परिणाम बता रही है।

Next Post

संयुक्त राष्ट्र को यूक्रेन शांति प्रक्रिया में भूमिका निभानी चाहिए: रेबेका ग्रीनस्पैन

Wed Jun 10 , 2026
न्यूयार्क, 10 जून (स्पूतनिक) संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन की प्रमुख और संयुक्त राष्ट्र का नेतृत्व करने की उम्मीदवार रेबेका ग्रीनस्पैन ने आरआईए नोवोस्ती से कहा कि संयुक्त राष्ट्र को यूक्रेन में संघर्ष खत्म करने की कोशिशों में योगदान देना चाहिए। सुश्री ग्रीनस्पैन ने कहा, “ मुझे लगता है […]

You May Like