
रतलाम। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ौदा स्थित मलिनी नदी में डूबने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान विजय प्रताप सिंह चौहान (20) पिता पप्पू सिंह चौहान निवासी नारायणगढ़, जिला मंदसौर (हाल मुकाम ग्राम बड़ौदा, थाना नामली) के रूप में हुई है। युवक की मौत पानी में डूबने से होना प्रारंभिक जांच में सामने आया है। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे मलिनी नदी के भैंसों का बाग क्षेत्र में हुई। सूचना मिलने पर नामली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
