संदिग्ध आतंकी संगठन से जुड़े 3 आरोपी कोर्ट में पेश, इजहार 22 जून तक ATS रिमांड पर, दो जेल भेजे गए

भोपाल। संदिग्ध आतंकी संगठन से जुड़े मामले में आरोपी नईम अब्दुल्ला, शाकिर मेव और इजहार उल हक को एटीएस ने शनिवार को जिला अदालत में पेश किया. अदालत ने आरोपी इजहार को 22 जून तक एटीएस की रिमांड पर भेजा है. अदालत ने नईम और शाकिर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों से एटीएस की लगातार पूछताछ जारी है. आरोपी नईम को इससे पहले 16 जून को कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी को कोर्ट ने 20 जून तक एटीएस की रिमांड पर भेजा था. अब तक एटीएस की गिरफ्त में आरोपियों से उनके नेटवर्क, संपर्क और अन्य गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर जांच में जुटी है.

सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कथित आतंकी संगठन से जुड़े आरोपियों से उनके अन्य साथियों के खुलासे भी हो रहे हैं. देशभर के अलग-अलग राज्यों में संगठन से जुड़े संदिग्ध युवा आतंकी देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं. एटीएस की टीम लगातार जांच करते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है. एटीएस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. भोपाल से गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्ला फिलहाल जेल में है. देवबंद से गिरफ्तार आरोपी नईम अब्दुल्ला कुरैशी और राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार आरोपी शाकिर मेव को शनिवार को जेल भेजा गया. आरोपी इजहार उल हक को बिहार के मधुबनी से पकड़ा गया है. आरोपी से तीन तक एटीएस की टीम अब पूछताछ करेगी. कयास लगाया जा रहा है कि इजहार से पूछताछ होने पर अन्य आरोपियों के नाम सामने आ सकते हैं.

Next Post

नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में 13 साल की एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. शनिवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने करीब एक सप्ताह पहले […]

You May Like