शहर में दहेज प्रताड़ना के चार मामले दर्ज

इंदौर: शहर के अलग-अलग थानों में मंगलवार को दहेज प्रताड़ना और विवाह से जुड़े उत्पीड़न के चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं. इनमें महिलाओं ने अपने पतियों और ससुराल पक्ष पर मानसिक एवं शारीरिक उत्पीड़न, साथ ही नकद व सामान की मांग करने के आरोप लगाए हैं.आजाद नगर पुलिस ने 22 वर्षीय महिला किश्वर की रिपोर्ट पर उसके पति मोहम्मद आकिब और सास फिरदोस खान के खिलाफ केस दर्ज किया है.

फरियादिया ने बताया कि गर्भवती होने की बात बताने पर पति और सास ने बच्चा गिराने का दबाव बनाया और उसे ससुराल नहीं ले गए. आरोप है कि दहेज में डबल डोर फ्रीज और सोने के टॉप्स की मांग पूरी न करने पर उसे प्रताड़ित किया. इसी तरह महिला थाने में दर्ज दूसरे मामले में विजयश्री दफ्तरी ने पति अभिषेक दफ्तरी, ससुर सुरेशचंद्र और सास विनिता दफ्तरी के खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाया है.

वहीं तीसरे प्रकरण में उज्जैन निवासी टीना सिंगोटिया ने अपने पति पवन सिंगोटिया और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई. जबकि तुकोगंज थाना क्षेत्र के मामले में अलफिया अंसारी ने अपने पति शैफान अंसारी, ससुर अनवर अंसारी और सास तलत अंजुम पर एक लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है. सभी मामलों में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

शातिर बदमाश राकेश शाह छह माह के लिए इंदौर से जिला बदर

Tue Nov 4 , 2025
इंदौर: आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बदमाश 29 वर्षीय राकेश पिता बृजगोपाल शाह निवासी प्रीति नगर, खजराना के खिलाफ पुलिस आयुक्त इंदौर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर का आदेश जारी किया है. आदेश के अनुसार, आरोपी को छह माह की अवधि के लिए इंदौर शहरी व देहात सहित आसपास […]

You May Like