
रायसेन।कांग्रेसियों ने सिलवानी विधायक देवेंद्र पटेल के नेतृत्व में बुधवार को दोपहर बाद ज्ञापन नारेबाजी करते हुए एसपी ऑफिस पहुंचकर एएसपी कमलेश कुमार खरपुसे को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ अशोकनगर जिले के मुंगावली थाने में की गई एफआइआर को लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेस विरोध कर रही है। जीतू पटवारी पर एफआइआई की निंदा करते हुए वापस लेने की मांग की है।उन्होंने बताया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुंगावली थाना में 27 जून को दर्ज एफआइआर पूरी तरह से राजनीतिक द्वेष और दमनकारी मानसिकता का परिचायक है। यह न सिर्फ सच्चाई को दबाने का प्रयास है, बल्कि पीड़ितों को डराने और विपक्ष की आवाज को कुचलने का षड्यंत्र है। उन्होंने कहा कि हमारे नेता आम जनता की आवाज बन रहे है, सरकार के खिलाफ लगातार गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे है। चाहे वह सरकार की शराब नीति हो, शराब के मनमाने दामों का मामला हो या फिर मूंग खरीदी न करने का मामला हो। सरकार को जीतू पटवारी के दबाव के कारण ही मूंग खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। ऐसे ही कई मामलों में जीतू पटवारी की सक्रियता और आम जनता से मिलते सहयोग से बौखला कर सरकार और भाजपा उनके खिलाफ साजिश कर रही है।उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाजपा की डॉ मोहन सरकार द्वारा यदि झूठी एफआईआर वापस ले। जीतू पटवारी के साथ रायसेन जिले भर के कांग्रेसी एकजुट होकर सड़कों पर उतरकर नींद हराम आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे।
