अमेजन इंडिया के 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर रेफरल शुल्क शून्य

कोलकाता, (वार्ता) ऑनलाइन कारोबार करने वाली कंपनी अमेजन इंडिया ने सोमवार को देश भर में उसके प्लेटफॉर्म पर बिक्री करने वाले लाखों छोटे कारोबारियों को को राहत देते हुए 300 रुपये से कम कीमत वाले 1.2 करोड़ से अधिक उत्पादों पर रेफरल शुल्क को शून्य करने की घोषणा की।

कंपनी ने सोमवार को कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य विक्रेताओं की वृद्धि को बढ़ावा देना है। रेफरल शुल्क वह कमीशन है, जो विक्रेता प्रत्येक बिक्री पर अमेजन को देते हैं। यह शुल्क छूट 135 से ज़्यादा उत्पाद श्रेणियों पर लागू होगी। इसके साथ ही अमेजन ने ईजीशिप और सेलर फ्लेक्स जैसे बाहरी पूर्ति चैनलों का उपयोग करने वाले विक्रेताओं के लिए शिपिंग दरों में कमी लाई है। अब राष्ट्रीय शिपिंग दरें 77 रुपये से घटकर 65 रुपये से शुरू होंगी।

कंपनी ने एक किलोग्राम से कम वजन वाली वस्तुओं के लिए वजन संभालने के शुल्क को 17 रुपये तक कम किया है, जिससे विक्रेताओं का कुल खर्च घटेगा। साथ ही एक बार में एक से अधिक इकाइयां शिप करने वाले विक्रेताओं को दूसरी इकाई पर 90 प्रतिशत से ज़्यादा की शुल्क बचत होगी। ये बदलाव विक्रेताओं को बेहतर चयन और प्रतिस्पर्धी ऑफर पेश करने में मदद करेंगे। संशोधित शुल्क 07 अप्रैल, 2025 से लागू होंगे।

अमेज़न इंडिया के सेलिंग पार्टनर सर्विसेज के निदेशक अमित नंदा ने कहा, “हम सभी विक्रेताओं की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि हमारी सफलता उनकी सफलता से जुड़ी है। करोड़ों उत्पादों पर रेफरल शुल्क हटाकर और शिपिंग लागत घटाकर हम अपने प्लेटफॉर्म को विक्रेताओं के लिए अधिक आकर्षक बना रहे हैं। यह पहल खास तौर पर रोजमर्रा की कम कीमत वाली वस्तुओं पर प्रतिस्पर्धी ऑफर और व्यापक चयन को बढ़ावा देती है।”

Next Post

उज़्बेकिस्तान ने अफ़गानिस्तान को 200 टन मानवीय सहायता भेजी

Tue Mar 25 , 2025
काबुल, 25 मार्च (वार्ता) उज़्बेकिस्तान ने इस सप्ताह उत्तरी अफ़गान प्रांत बल्ख के ज़रिए अफ़गानिस्तान को लगभग 200 टन खाद्य सामग्री पहुँचाई है। अफ़गान मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी। ‘एरियाना’ न्यूज़ पोर्टल ने सोमवार को बताया कि यह सहायता हेरातन शहर में अफ़गान सरकार को सौंपी गई, जिसमें […]

You May Like