राधाकृष्णन ने कोलकाता अग्निकांड में नौ लोगों की मौत पर जताया दुख, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

नयी दिल्ली ,19 अगस्त (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कोलकाता के एक होटल में आग हादसे में नौ लोगों की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उपराष्ट्रपति ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “कोलकाता में आग लगने की दुखद घटना में हुई मौतों से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में, मैं पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

गौरतलब है कि कोलकाता की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात करीब दो बजे आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगने की सूचना के बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। कोलकाता पुलिस ने बताया कि काफी देर तक चले मुश्किल बचाव अभियान के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने होटल से लगभग 60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

.....

Next Post

भुट्टे के ठेले पर पहुंचीं विधायक रीती पाठक, खरीदा भुट्टा और UPI से किया पेमेंट; बोलीं- फुटपाथ व्यवसायी अर्थव्यवस्था की जान

Wed Aug 19 , 2026
सीधी: विधायक और बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री रीती पाठक ने फुटपाथ व्यवसायियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बेची जा रही वस्तुओं की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने फुटपाथ पर लगे एक भुट्टे के ठेले से भुट्टा खरीदा, उसका स्वाद चखा और ऑनलाइन भुगतान भी किया। उन्होंने […]

You May Like