माहौर का मामला गंभीर इसकी जांच हो

भोपाल। मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले के शाढ़ौरा नगर परिषद अध्यक्ष भाजपा नेता अशोक माहौर के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की है।

इस मामले में अशोक माहौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करते हुए ठेकेदार और अधिकारियों से प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने यह भी कहा है कि तंग आकर उन्हें आत्महत्या करने तक की चेतावनी देनी पड़ी है।

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह मामला बहुत ही गंभीर है और इसमें तुरंत कार्रवाई की आवश्यकता है। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि वह इस मामले की जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।

पूर्व सीएम ने यह भी कहा है कि मध्यप्रदेश में दलितों और वंचित वर्गों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के मामलों में सरकार को अधिक संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने कहा है कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ऐसे मामलों में तुरंत दिखाई दी जाने वाली कार्रवाई की जाए और दोषियों को सजा मिले।

दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध किया है कि वे इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा नेता अशोक माहौर से बात कर समझाइश दें कि उन्हें आत्म हत्या जैसे कदम उठाने की बात नहीं करना चाहिए। तथा ऐसे अधिकारी और ठेकेदारों के गठजोड़ जो पैसे उगाहने के लोभ में जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि को प्रताड़ित करते हैँ व विकास की राह अवरुद्ध करते हैँ उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा है कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि अशोक माहौर को न्याय मिले।

Next Post

अपहरण का आरोपी बरही में पकड़ाया 

Sat Mar 8 , 2025
उमरिया के चंदिया से अपहरत हुई थी बच्ची   कटनी। उमरिया जिले के चंदिया थानाक्षेत्र से एक 9 वर्षीय बच्ची को स्कूल से निकलते ही बाइक सवार युवक द्वारा अपहरण करने के मामले में बरही पुलिस के सहयोग से उमरिया पुलिस ने आरोपी माँ-बेटे को पकड़ लिया है और हिरासत […]

You May Like