अपहरण का आरोपी बरही में पकड़ाया 

उमरिया के चंदिया से अपहरत हुई थी बच्ची

 

कटनी। उमरिया जिले के चंदिया थानाक्षेत्र से एक 9 वर्षीय बच्ची को स्कूल से निकलते ही बाइक सवार युवक द्वारा अपहरण करने के मामले में बरही पुलिस के सहयोग से उमरिया पुलिस ने आरोपी माँ-बेटे को पकड़ लिया है और हिरासत में लेकर बरही से रवाना हो गई है।

आरोपी को पकड़ने शहडोल से डीआईजी सविता सुहाने, एएसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया पुलिस अमले के साथ आए हुए थे। बरही टीआई शैलेन्द्र सिंह यादव और अमले के साथ उमरिया की पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर पिता त्रिभुवन प्रताप कुशवाहा 32 वर्ष को थाना क्षेत्र के ग्राम गडौहा रेलवे क्रासिंग के पास दबिश देकर दबोच लिया। आरोपी की माँ को भी पुलिस साथ लेकर रवाना हो गई। आरोपी को पकड़ने में बरही के थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह यादव, हवलदार अजय पाठक, आरक्षक अवधेश सिंह की अहम भूमिका रही। घटनाक्रम के बारे में शहडोल डीआईजी सविता सुहाने ने बताया कि बीती शाम करीब 4 बजे 9 साल की बच्ची का अपहरण उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से हुआ था, अपह्त बच्ची क्षेत्र के बांका-बरही की रहने वाली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस के दबाव में आज सुबह अपह्त बालिका बस से अपने घर पहुँच गई, पूछताछ में उसने बताया कि बरही थानाक्षेत्र के करौदी निवासी चंद्रशेखर और उसकी मां ने उसे बस में बैठा दिया था। दरअसल आरोपी की जमीन अपह्त बच्ची के पड़ोस में थी, जिसे आरोपी बेच चुका था, न जाने किस वजह से उसने बच्ची का अपहरण किया और मामला तूल पकड़ने पर उसे बस में बैठाकर रवाना कर दिया। बहरहाल पूरे मामले की पूछताछ के उपरांत ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होगा।

Next Post

नगर परिषद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया 

Sat Mar 8 , 2025
आठनेर। 8 मार्च को नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा जगताप, पार्षद शीतल तेलकर सारिका माथनकर किरण सावरकर प्रियंका राठौर, मौजूद थी। नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण […]

You May Like