
आठनेर। 8 मार्च को नगर परिषद कार्यालय के प्रांगण में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जहां पर नगर परिषद अध्यक्ष सुषमा जगताप, पार्षद शीतल तेलकर सारिका माथनकर किरण सावरकर प्रियंका राठौर, मौजूद थी। नगर परिषद अध्यक्ष की ओर से कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से शब्द समाज का निर्माण कार्य होगा समाज को नशा मुक्त करने महिलाओं की बढ़ती भागीदारी आवश्यक है इस अवसर पर सभी महिलाओं का नगर परिषद की ओर से सम्मानित किया गया ।
