शाहजहाँनाबाद पुलिस ने प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल। अपराध नियंत्रण एवं आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश पर शाहजहाँनाबाद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी उमेश पाल सिंह चौहान की टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित कर 24 मई 2025 को हुए प्राणघातक हमले के दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी अंकित करोले और बादल अहिर ने 20 वर्षीय शुभम खनगे पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था। पुलिस ने अंकित के पास से घटना में प्रयुक्त छुरी भी बरामद की है। अंकित के खिलाफ अवैध शराब बिक्री, गाली-गलौज और मारपीट के कई प्रकरण पहले से दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी व उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान: छात्र बने साइबर वॉरियर

Tue Oct 28 , 2025
भोपाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार सायबर सुरक्षित मध्यप्रदेश अभियान के तहत भोपाल पुलिस द्वारा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 28 अक्टूबर को शाहजहानाबाद स्थित मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, उप निरीक्षक मीणा, एएसआई नवाब एवं साइबर […]

You May Like