रादुविवि में तैयार हो रहा नर्सिंग और पैरामेडिकल का अध्यादेश

जबलपुर: न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू होने के बाद बदली हुई परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पैरामेडिकल व नर्सिंग पाठ्यक्रमों को लेकर आर्डिनेंस में व्यापक संशोधन की आवश्यकता पड़ने पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग ने रादुविवि को पैरामेडिकल व नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए अध्यादेश भी तैयार करने निर्देश दिए हैं।

जिसके बाद विवि के प्रो. सुरेन्द्र सिंह को पैरामेडिकल एवं प्रो. सरदुल सिंह संधु को नर्सिंग की अध्यक्षता वाली दो अलग-अलग कमेटी गठित करके अध्यादेश तैयार करेंगे । कुलगुरु प्रो. डॉ राजेश वर्मा ने बताया कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मिले निर्देश पर विवि में विषय विशेषज्ञों की सदस्यता वाली कमेटी अध्यादेश बनाने में लगी हुई है। जल्द ही पैरामेडिकल और नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए आर्डिनेस का खाका तैयार शासन के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
कमेटी में ये प्रो. शामिल
रादुविवि द्वारा अध्यादेश तैयार करने एक कमेटी गठित की है, जिसमें प्रो. सुरेन्द्र सिंह निर्देशक कौशल विकास संस्थान (विज्ञान भवन) रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, प्रो. अजय फौजदार विभागाध्यक्ष फिजियोथेरिपी विभाग नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर, आलोक मुखर्जी, एसोसिएट प्रोफेसर एमएन कालेज जबलपुर, अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग भोपाल, प्रभारी आईक्यूएसी सेल रादुविवि शामिल हैं।

Next Post

यदुवंशी समाज की गोठ में हुए कार्यक्रम

Tue Aug 26 , 2025
ग्वालियर: यदुवंशी समाज की पारिवारिक गोठ कैंसर पहाड़िया स्थित चित्रकूट धाम हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें सभी समाज बंधुओ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज के बालक बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस परिवारिक गोठ के माध्यम से समाज के सभी युवाओं को […]

You May Like