सूने घर का ताला तोड़ने वाला पकड़ाया

सतना।घर का ताला तोड कर चोरी करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली सतना पुलिस ने  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी सिटी कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि 26 जून को फरियादी अशोक भागवानी पिता स्व. गोविन्द राम भागवानी उम्र 58 वर्ष निवासी झूलेलाल मंदिर के पास बजरहा टोला सतना ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 18जून को रात्रि मे 10 बजे यह अपने परिवार के साथ निमंत्रण मे कैमोर गए हुए थे अगले दिन सुबह 10.00 बजे घर वापस आए तो देखे कि घर के सामने का ताला एवं अंदर की आलमारी का ताला टूटा था चोर द्वारा आलमारी मे रखे सोने के जेवरात चोरी कर लिया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर अप.क्र. 431/25 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना के पुलिस द्वारा संदेही/ आरोपी अजय दाहिया एवं चोरी गए मसरुका की पता तलाश शुरू की गई। पुलिस को प्राप्त सूचना एवं साक्ष्य के आधार पर संदेही/ आरोपी अजय दाहिया विजय दाहिया को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गई तो उक्त घटना घटित करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से चोरी गया मशरुका जब्त किया जाकर विधिवत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।आरोपी से 5लाख के जेवर बरामद किए गए हैं.

Next Post

भावना योग: मन और आत्मा के जुड़ने से जीवन में आता है संयम और समर्पण का संतुलन

Sun Jun 22 , 2025
भोपाल। श्री विद्याप्रमाण गुरुकुलम द्वारा आयोजित भावना योग कार्यक्रम में मुनिश्री 108 प्रमाणसागर जी के उद्बोधन ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि आज शरीर नहीं, आत्मा को स्पर्श करने वाले योग की आवश्यकता है। भावना योग तन, मन और आत्मा को जोड़कर जीवन में संयम, समर्पण […]

You May Like