सीएम डॉ यादव ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी शुभकामनाएं, सेना कल्याण कोष में योगदान का आह्वान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर सेना के वीर जवानों और शहीदों को नमन किया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए सभी नागरिकों को इस दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सीएम यादव ने अपने संदेश में कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमें उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सेना कल्याण कोष में योगदान देकर शहीद सैनिकों के परिवारों और शारीरिक रूप से घायल सेना के जवानों का सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने सभी से आह्वान किया कि इस अवसर पर राष्ट्र की सुरक्षा में लगे वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करते हुए अधिक से अधिक संख्या में योगदान करें।

Next Post

सेल्समैन ने जबरन लगवाए मशीन पर अंगूठे, शिकायत दर्ज

Sun Dec 7 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी शहर के ग्राम टोका तहसील शिवपुरी की शा. उ. मू. की दुकान पर पदस्थ सेल्समैन द्वारा जबरन गांव के युवक का मशीन पर अंगूठा लगवाया गया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो सेल्समैन ने उसके साथ गाली-गलौज कर दी और पत्थर बरसाता रहा। जब इसकी शिकायत युवक […]

You May Like