युवाओं में असीम प्रतिभायें: श्याम तिवारी

सागर।देश के युवाओं में असीम प्रतिभायें छिपी रहती है, जिन्हे यदि प्रेरित करके उभारा जाये तो वह समाज के लिए वरदान सिद्ध हो सकती हैं। उक्त उद्गार शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुये श्याम तिवारी जिला अध्यक्ष भाजपा ने व्यक्त किये। आपने कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से बुन्देलखण्ड के छात्र-छात्राएं विश्व पटल पर नाम रोशन कर रहे है। आज महिलाऐं प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है, मैं युवा छात्र-छात्राओं का अव्हान करता हूं कि आप अपनी प्रतिभाओं को पहंचाने एवं जनून के साथ कार्य करते हुये अपने लक्ष्य को पूरा करें।

मंचासीन विशिष्ट अतिथि डाॅ. नीरज दुबे क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा सागर ने कहा कि युवा उत्सव की यह उपलब्धी विद्यार्थियों को विकास के सर्वाेच्च शिखर तक ले जायेगी। सभी शिक्षकों का दायित्व है, कि आप छात्राओं की प्रतिभाओं को अवलोकन कर उन्हे निखारने का प्रयास करें। छात्र-छात्रायें अपने कर्म प्रधान परिश्रम पर भरोसा रखकर विकास पथ पर अग्रसर हों। जनभागीदारी अध्यक्ष श्रीमती मनीषा विनय मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि युवा उत्सव के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभायें निखर कर बाहर आती है। सभी प्रतिभागियों को आगे बढ़ने हेतु शुभ मंगल कामनाऐं। एक्सीलेंस गल्र्स काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आनंद तिवारी ने स्वागत उद्बोधन देते हुये सागर जिले के सभी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने की शुभ कामनाऐं अर्पित कीं। आपने महिला सशक्तिकरण पर बोलते हुये महिलाओं के चहुमुखी सहयोग की चर्चा की और कहा कि आपमें अपार शक्ति एवं सहनशीलता के गुण विद्यमान रहते है। आपने युवा उत्सव के सभी प्रतिभागियों को सत्त सक्रिय रहते हुये आगे बढ़ने का आव्हान किया। युवा उत्सव प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. अंजना चतुर्वेदी ने युवा उत्सव की 22 विधाओं की विस्तृत जानकारी दी एवं कहा कि आज का युवा जागरूक युवा है। इस अवसर पर आयोजित सभी 22 विधाओं में जिलेभर के महाविद्यालयांे के युवा प्रतिभागियों ने बड़े उमंग-उत्साह से भाग लिया है। जनभागीदारी सदस्य प्रासुक जैन ने कहा कि युवा जितना परिश्रम करेंगे उतना ही सफल हो सकेंगे विद्यार्थी युवा उत्सव के माध्यम से अपनी कौशल क्षमता को बढ़ा सकते है।

समारोह का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन से हुआ। डाॅ. हरिओम सोनी एवं डाॅ. प्रेम चतुर्वेदी के निर्देशन में संगीत विभाग की छात्राओं ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. अर्चना मिश्रा ने किया तथा अभार व्यक्त प्रशासनिक अधिकारी डाॅ. संजय खरे ने किया। इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय का समग्र परिवार बड़ी संख्या में उपस्थित था।

आनंद तिवारी प्राचार्य

Next Post

बीएसएनएल ने दूसरी तिमाही में 93 प्रतिशत राजस्व लक्ष्य किया हासिल

Thu Oct 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 5,347 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया जो लक्ष्य का 93 प्रतिशत है। सरकार ने तिमाही के लिए कंपनी को 5,740 करोड़ रुपये का लक्ष्य दिया था। […]

You May Like