जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने शुरू की सशुल्क ‘व्यक्तिगत निवेश सलाह’ सुविधा

मुंबई, 03 फरवरी (वार्ता) जियो-ब्लैकरॉक इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने मंगलवार को ‘निजी निवेश सलाह’ सुविधा शुरू करने की घोषणा की जिसके लिए न्यूनतम सालाना शुल्क 350 रुपये रखा गया है।

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ब्लैकरॉक की बराबर हिस्सेदारी वाले संयुक्त उपक्रम जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स ने बताया कि निवेशक मात्र 10,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। उन्हें लक्ष्य और जोखिम क्षमता के अनुसार व्यक्तिगत निवेश योजना का सुझाव दिया जायेगा, जिसकी निगरानी आधुनिक प्रौद्योगिकी के जरिये की जायेगी। इसमें बाजार की स्थिति के अनुसार समय-समय पर निवेश में बदलाव के सुझाव मिलते रहेंगे।

फिलहाल यह सुविधा जियोफाइनेंस ऐप पर उपलब्ध है और जल्द ही माईजियो पर भी उपलब्ध होगा। निवेशक पहले तीन महीने निःशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इसके बाद एक लाख रुपये तक के निवेश पर सालाना 350 रुपये का शुल्क लगेगा और उससे ज्यादा के निवेश पर 0.35 प्रतिशत शुल्क देना होगा।

ब्लैकरॉक के मुख्य परिचालन अधिकारी रॉब गोल्डस्टीन ने इसे निवेश सलाह के लिए एक नया मानक बताते हुए कहा कि इस माध्यम से लाखों भारतीयों तक व्यक्तिगत निवेश सलाह पहुंचेगी।

जियोब्लैकरॉक इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क पिल्ग्रिम ने कहा कि भारत ने वित्तीय समावेशन में बड़ी प्रगति की है और अब अगला कदम समृद्धि के मामले में समावेशन का है।

 

Next Post

नारियल के ढेर में छिपा था पांच फीट लंबा कोबरा

Tue Feb 3 , 2026
जबलपुर:भेड़ाघाट थानांतर्गत तेवर स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर के समीप पूजा सामग्री की दुकान चलाने वाले साहिल दुबे ने सुबह ग्यारह बजे नारियल के ढेर में नारियल जमाना शुरू किया ही था कि उसने देखा कि नारियलों के नीचे एक काले रंग का सांप बैठा जोर जोर से फुफकार रहा था। […]

You May Like

Play sound