सगाई के बाद सात लाख नकद, गोल्ड, गृहस्थी की डिमांड कर रिश्ता तोड़ा

जबलपुर: गोराबाजार निवासी युवती से छग निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने का रिश्ता तय हुआ। होटल में धूमधाम से सगाई हुई जिसके बाद दहेज लोभियों ने सात लाख नकद, गोल्ड, गृहस्थी की डिमांड कर रिश्ता तोड़ दिया। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम 25 वर्षीय युवती ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी का रिश्ता विशाल वी रवि पिता विजय आर रवि 31 वर्ष सॉफ्टवेयर इंजीनियर निवासी श्रीजी मधुबन सोसायटी थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ के साथ 5 फरवरी 26 को तय हुआ था सामाजिक रीति रिवाज के मुताबिक रिश्ता 5 फरवरी को लडक़े से रोके की रस्म करा दी गयी।

सगाई 21 जून को होना तय हुई थी । सगाई की रस्म के लिये तिथि निर्धारित होने के बाद विशाल रवि एवं उनके माता पिता द्वारा सगाई में 2 लाख रूपये की डिमांड कर घर आकर करने पर उसके परिवार वालों ने कहा कि जो बनेगा वहीं कर पायेंगे, रसल चौक स्थित होटल मिड टाउन से रिंग सिरेमनी एवं सगाई कार्यक्रम रखा गया रिंग सिरमेनी की रस्म के दौरान सोने की एक अंगूठी पूरे परिवार की दस महिलाओं के कपड़े, 10 पुरूषों के कपड़े, 20 टावल अन्य सामग्री तथा नगदी 5100 रूपये दिये गये थें सभी आये हुये लगभग 150 रिश्तेदार का स्वागत सत्कार किया गया। होटल में तीन दिन रूकने की सभी मेहमान की व्यवस्थायें कराई गईं।

जिसमें लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये, इसके अलावा वर विशाल वी रवि पिता विजय आर रवि, मां मीनाक्षी रवि ने सगाई रस्म सम्पन्न होने के बाद रात में उसे व उसके माता पिता पर दबाव बनाने लगे कि सगाई में मात्र 5100 रूपये दिये। सगाई में दो लाख, एक मोटी सोने की चैन टीके में देने और शादी में लगभग 5 लाख रूपये, गृहस्थी की मांग करने लगे, अपशब्दों का प्रयोग किए और रिश्ता तोड़ते हुये शादी करने से मना कर दिये। आरोपी विजय रवि, विजय आर रवि, मीनाक्षी आर रवि सभी निवासी श्रीजी मुधबन कालोनी राजेन्द्र नगर रायपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने तक युद्ध जारी रखेगा ईरान, IRGC के अधिकारी का बड़ा खुलासा

Thu Aug 13 , 2026
ईरान, ईरान के सैन्य अधिकारी मोहम्मद रजा नकदी ने दावा किया है कि अमेरिका के साथ जारी युद्ध को डोनाल्ड ट्रंप का कार्यकाल पूरा होने तक खींचा जाएगा ताकि विरोधी देश तबाह हो सके। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के वरिष्ठ सलाहकार मोहम्मद रजा नकदी ने अमेरिका के साथ जारी […]

You May Like