मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हिंगलाज माता मंदिर पर हुआ सुंदरकांड पाठ

ग्वालियर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर द्वारा चीनोर में सुप्रसिद्ध प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण शामिल हुए। सुंदरकांड पाठ कर विधायक राठौर ने माँ हिंगलाज की पूजा-अर्चना करते हुए देश-प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख समृद्धि और उन्नति की कामना की।

उन्होंने विधि विधान से भगवान श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी की पूजा अर्चना कर सभी उपस्थितजनों के साथ सुंदरकांड का पाठ किया। कार्यक्रम के बाद सभी ने सुशासन और अंत्योदय से प्रेरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष की स्वर्णिम उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का तथा वर्ष 2047 के लिए प्रसिद्ध भारत के संकल्प को साकार करने के कार्य को करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर मोहना मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह धाकड़, आंतरी मंडल अध्यक्ष कुलवंत बाजवा, चीनौर मंडल अध्यक्ष राकेश शिवहरे, जिला महामंत्री अनीता खेमरिया, रविंद्र शास्त्री आदि उपस्थित थे।

Next Post

आकार वीडियो टेक फिल्म फेस्टिवल 2026 के लिए प्रविष्टियां आमंत्रित

Thu Jun 11 , 2026
भोपाल। आगामी अगस्त माह में आयोजित होने वाले आकार वीडियो टेक फिल्म फेस्टिवल 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आयोजकों ने देशभर के फिल्म निर्माताओं से तीन प्रतियोगी श्रेणियों में अपनी फिल्में भेजने का आह्वान किया है। फेस्टिवल के आयोजकों के अनुसार फीचर फिल्म श्रेणी में 30 मिनट से […]

You May Like