केआरएच में फिर लगी आग, बच्चों का आईसीयू दहका, वेंटीलेटर पर रखे गए आठ नवजात बच्चों को किया शिफ्ट

ग्वालियर: ग्वलियर चंबल संभाग के सबसे बड़े हॉस्पिटल जेएएच में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। केआरएच के पास बने मदर वार्ड में एसएनसीयू की दीवार के बाहर लगी एमसीबी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग लगते ही धुआं एसएनसीयू के अंदर भरने लगा। साथ ही एसएनसीयू के आधे हिस्से की लाइट गुल हो गई।

जिस हिस्से की लाइट गुल हुई थी वहां 8 नवजात वेंटीलेटर पर थे। एसएनसीयू में तैनात डॉक्टरों ने वेंटीलेटर सहित सभी 8 नवजातों को उस हिस्से में शिफ्ट किया जहां बिजली आ रही है। तब जाकर इन नवजात की जान बच सकी। केआएच में अभी तक चार बार शॉर्ट सर्किट से आग लग चुकी है। इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।

Next Post

ममता ने जनजातीय समुदायों को हुल दिवस की बधाई दी

Mon Jun 30 , 2025
कोलकाता, 30 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को जनजातीय समुदायों को पवित्र ‘हुल दिवस’ ​​के अवसर पर बधाई दी। सुश्री बनर्जी ने जनजातीय समुदाय के लोगों को दिए संदेश में कहा, “हुल दिवस के अवसर पर मैं, अपने भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती […]

You May Like