पटियाला-संगरूर बाईपास पर भाखड़ा नहर का पुल टूटा, दो ट्रक नहर में लटके; एक में लगी आग

पटियाला, 19 नवंबर ( वार्ता) पटियाला-संगरूर बाईपास मार्ग पर पसियाना गांव के पास गुरुवार तड़के भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक ढह गया। हादसे के समय पुल से गुजर रहे दो ट्रक भी इसके साथ नीचे धंस गए और नहर के ऊपर लटक गए। इनमें से एक ट्रक में आग लग गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया। पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात रोक दिया गया है।

हादसे के समय दोनों ट्रकों में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति क्या है, इस बारे में फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बचाव दल राहत कार्य में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पटियाला-संगरूर राष्ट्रीय राजमार्ग और इस पुल का निर्माण वर्ष 2016 में हुआ था। करीब दस साल पुराने पुल के अचानक ढहने से इसके निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हादसे के कारणों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Next Post

खरगे ने जयंती पर इंदिरा गांधी को किया नमन

Thu Nov 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा है कि देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन न्योछावर कर दिया। श्री खरगे ने आज सोशल मीडिया ”एक्स” पर […]

You May Like