सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकराया ट्रक, घंटों केबिन में फंसा रहा चालक

सतना: मैहर जिले में एन एच 30 पर ड्रम से लदा हुआ तेज रफ्तार ट्रक हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इस हादसे की वजह से ट्रक चालक कई घंटों तक ट्रक में फंसा रहा।

सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एन एच ए आई की टीम ने ट्रक चालक को सुरक्षित ट्रक से बाहर निकाल लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार और बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे मैहर के झुकेही चौकी अंतर्गत हाईवे पर कटनी तरफ से खाली ड्रम लोड कर ट्रक नंबर जी जे 17 एक्स एक्स 1852 भैरव नाथ यादव उम्र 37 पिता धर्मराज यादव निवासी कैमोर आ रहा था.

तभी हाईवे पर सडक़ किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया टक्कर इतनी जोरदार रही कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए हादसे की वजह से ट्रक का केबिन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और चालक भैरवनाथ केविन कई घंटों तक फसा रहा।

Next Post

पुलिया से गिरकर पलटी एंबुलेंस, वरिष्ठ नेता की मौत

Thu Jun 12 , 2025
सतना : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमसेड़ा मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुए सडक़ हादसे में एक ओर जहां वरिष्ठ भाजपा नेता का दुखद निधन हो गया वहीं दूसरी ओर वाहन में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना वाहन के अनियंत्रित होकर पुलिया […]

You May Like