पुलिया से गिरकर पलटी एंबुलेंस, वरिष्ठ नेता की मौत

सतना : मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमसेड़ा मोड़ के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर हुए सडक़ हादसे में एक ओर जहां वरिष्ठ भाजपा नेता का दुखद निधन हो गया वहीं दूसरी ओर वाहन में सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना वाहन के अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिरकर पलट जाने के कारण हुई. घायलों का उपचार सतना में जारी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद पुरुषोत्तम चौरसिया की चाची का निधन हो गया था. जिसके चलते चाची का अंतिम संस्कार करने के लिए पुरुषोत्तम अपने चाचा लवकुश चौरसिया समेत परिवार के आधा दर्जन सदस्यों के साथ एंबुलेंस से प्रयागराज गए हुए थे. मंगलवार को प्रयागराज में अंतिम संस्कार पूरा होने के बाद चौरसिया परिवार वापस मैहर की ओर लौट रहा था.

बताया गया कि बुधवार तडक़े लगभग 4 बजे एंबुलेंस वाहन जैसे ही अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत खरमसेड़ा मोड़ के निकट पहुंची वैसे ही चालक को झपकी आ गई. जिसके चलते एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई. अनियंत्रित एंबुलेंस देखते ही देखते पुल से नीचे जा गिरी और पलट गई. दुर्घटना के फौरन बाद ही एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस द्वारा घटना की विवेचना करने के साथ ही फरार चालक की तलाश भी की जा रही है.

Next Post

मेट्रो टॉवर में लिफ्ट की जांच, कमियां मिलने पर दिए नोटिस

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित मेट्रो टॉवर में लिफ्ट संचालन को लेकर शिकायत मिलने पर निगम के निरीक्षण दल द्वारा मेट्रो टॉवर में स्थित पांच लिफ्टों का परीक्षण किया गया। जिसमें अनेक कमियां मिलने पर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया।तकनीकी समिति के सदस्य शैलेन्द्र सक्सैना ने बताया कि सिटी सेंटर […]

You May Like