मेट्रो टॉवर में लिफ्ट की जांच, कमियां मिलने पर दिए नोटिस

ग्वालियर: सिटी सेंटर स्थित मेट्रो टॉवर में लिफ्ट संचालन को लेकर शिकायत मिलने पर निगम के निरीक्षण दल द्वारा मेट्रो टॉवर में स्थित पांच लिफ्टों का परीक्षण किया गया। जिसमें अनेक कमियां मिलने पर संबंधितों को नोटिस जारी किया गया।तकनीकी समिति के सदस्य शैलेन्द्र सक्सैना ने बताया कि सिटी सेंटर स्थित मेट्रो टॉवर में लिफ्टों का निरीक्षण किया गया । जिसमें निम्न कमियां पाई गईं। जिसमें लिफ्टों में पैनल अर्थिंग ड्राइव अर्थिक कनेक्ट नहीं है।

सभी लिफ्टों में एआरडी संचालन के लिए बैट्री कनेक्ट नहीं पाई गई। लिफ्ट रोप में ऑयल एंव जंग की स्थिति पाई गई। लिफ्ट का में फैन सही नहीं पाए गए। एक लिफ्ट में रोप स्टैव से घर्षण की स्थिति में पाई गई। लिफ्टों में आपातकालीन अलार्म, बजर सही नहीं पाए गए। लिफ्टों के लिए आपातकालीन विद्युत सप्लाई हेतु जनरेटर मन्युअल पाए गए जबकि नियमानुसार जनरेटर का स्वचालित होना चाहिए।

सभी लिफ्ट रूम में जाने के लिए सीढ़ियों की व्यवस्था सही नहीं पाई गई। सीढ़ियों की जर्जर स्थिति पाई गई। लिफ्ट पैनल कवर नहीं पाए गए, लिफ्ट पैनल खुले हुए पाए गए। लिफ्टों के अंदर दिशा निर्देश नहीं पाए गए। लिफ्टों को ओवर लोड सेंसर भी कार्य नहीं कर रहा है। लिफ्टों में लोड क्षमता हेतु प्लेट नहीं पाई गई। कुछ लिफ्टों के बटन खराब पाए गए। जिसको लेकर संबंधित सोसायटी में संबंधित पदाधिकारियों एवं संचालनकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए।

Next Post

विजयवर्गीय संकल्प से सिद्धि अभियान में होंगे शामिल

Thu Jun 12 , 2025
ग्वालियर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज 12 जून को विक्टोरिया मार्केट के बाहर, महाराज बाड़ा पर मोदी के 11 वर्ष की उपलब्धियों पर एक दो-दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है । […]

You May Like