116 किसानों से हुई 3 हजार 820 क्विंटल खरीदी

जबलपुर: समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार पकड़ रही है। जिले में खरीदी के लिए अभी तक विभिन्न तहसीलों में 60 उपार्जन केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है जहां पर खरीदी का कार्य प्रारंभ हो गया है।प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार तक 116 किसानों से 3 हजार 820 क्विंटल गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। अन्य सभी उपार्जन केंद्रों पर कार्य प्रारंभ है।
अब तक 60 उपार्जन केन्‍द्र स्‍थापित
जिले में उपार्जन के लिए अभी तक 60 उपार्जन केंद्रों की स्थापना की जाकर उपार्जन का कार्य प्रारंभ किया गया है। प्रभारी जिला आपूर्ति नियंत्रक ने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा चुकी है, प्रत्येक उपार्जन केन्द्र पर एक नोडल अधिकारी बनाया गया है, जो उपार्जन केन्द्र पर उपस्थित रहकर सतत् पर्यवेक्षण करते हुए किसानों की समस्याओं का निराकरण कराएगें।
8 हजार 951 किसानों के स्लॉट बुक
जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक 8 हजार 951 किसानों के द्वारा उपार्जन केन्द्र में स्लॉट बुकिंग की गई है। शासन स्तर से किए गए प्रावधान अनुसार उपार्जन के प्रांरभिक चरणों में केवल छोटे कृषकों के स्लॉट बुक हो रहे है, जल्द ही मध्‍यम एवं बड़े किसानों के स्लॉट बुक हो सकेंगे।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए अधिनियम की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

Wed Apr 22 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को केरल के एक वकील द्वारा दायर याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दे अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ […]

You May Like