कांवड़ यात्रा के लिए सीहोर में 5 ट्रेनों का अस्थाई ठहराव, 25-26 अगस्त को सुविधा

रतलाम। श्री कुबेरेश्वरधाम, सीहोर कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीहोर स्टेशन पर पांच ट्रेनों को दो दिन का अस्थाई ठहराव देने का निर्णय लिया है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अनुसार यह सुविधा 25 और 26 अगस्त 2026 को उपलब्ध रहेगी।

अस्थाई ठहराव वाली ट्रेनों में वाराणसी-इंदौर और इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के अलावा इंदौर-पटना, पटना-इंदौर एक्सप्रेस तथा मन्नारगुडी-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों में गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर स्टेशन पर सुबह 4.58 बजे पहुंचेगी और 5 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 20414 इंदौर-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर 1.15 बजे पहुंचेगी और 1.17 बजे रवाना होगी।

गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस शाम 5.26 बजे सीहोर पहुंचेगी और 5.28 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस सुबह 9.45 बजे पहुंचकर 9.47 बजे रवाना होगी। गाड़ी संख्या 22674 मन्नारगुडी-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 10.26 बजे पहुंचेगी और 10.28 बजे रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों के समय और ठहराव की अद्यतन जानकारी जांचने की अपील की है।

Next Post

समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी सख्त कार्रवाई: कलेक्टर 

Mon Aug 24 , 2026
दमोह। अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा आमजन को शासकीय सेवाओं का लाभ बिना किसी असुविधा के समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले में लगातार आकस्मिक निरीक्षण किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व सहायक […]

You May Like