इंदौर: जेल रोड स्थित डॉलर मार्केट के पीछे गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात अचानक एक बिजली पोल के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया. चिंगारियां उठते ही आग भड़क गई और पास ही बने मकानों को देखते हुए आसपास के लोग दहशत में आ गए।
घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई. फायर ब्रिगेड एसआई सुशिल तिवारी ने बताया कि रात करीब साढ़े तीन बजे कंट्रोल रूम पर आग की सूचना मिली. टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और करीब एक हजार लीटर पानी का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया. समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया
