सांसद ने स्लीमनाबाद टनल का किया निरीक्षण

सतना: सतना लोकसभा क्षेत्र के सांसद गणेश सिंह ने स्लीमनाबाद बस्ती के समीप निर्माणाधीन स्लीमनाबाद टनल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव एवं ठेकेदार कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के जीएम उग्रसेन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सांसद को अवगत कराया कि अप-स्ट्रीम टनल बोरिंग मशीन से चल रहे कार्य में अब केवल 524 मीटर खनन शेष बचा है।

मशीन स्थानीय बस्ती के एक मकान के ठीक आगे तक सुरक्षित रूप से पहुंच चुकी है और कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। निरीक्षण उपरांत सांसद गणेश सिंह ने अधिकारियों व ठेकेदार को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि स्लीमनाबाद टनल का कार्य हर हाल में 31 जनवरी 2026 तक पूर्ण करना है, इसमें कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद गणेश सिंह ने इस दौरान कहा कि इस अतिमहत्वकांक्षी प्रोजेक्ट्स पर लाखों लोगों की उम्मीद जुड़ी हुई। दिनरात एक कर काम में तेजी लाई जाए ताकि टनल का काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।

Next Post

ट्रेन के टॉयलेट में युवक ने किया हंगामा-तोडफ़ोड़, आरपीएफ अमले ने दरवाजा तोडक़र बाहर निकाला

Thu Dec 11 , 2025
सतना : वाराणसी से कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन में मौजूद यात्रियों के बीच अचानक उस वक्त दहशत फैल गई जब एक युवक ने टॉयलेट में चीखने-चिल्लाने के साथ तोडफ़ोड़ शुरु कर दी. ट्रेन के सतना पहुंचने पर आरपीएफ अमले ने टॉयलेट का दरवाजा तोडक़र युवक को बाहर निकाला. बताया गया कि […]

You May Like