सतना :मैहर जिले के अमरपाटन में एक तेज रफ्तार बस ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई है। इसके बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना लालपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे की बताई गई। मृतक बच्ची का नाम आरूषी पिता किसन केवट है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर लिया। पुलिस ने आरोपी बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस अमरपाटन से रीवा जा रही थी और उसकी रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सिविल अस्पताल अमरपाटन के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। एमएलसी रिपोर्ट पुलिस को भेज दी गई है। बच्ची की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई है।
