फास्टेस्ट मूवर श्रेणी में ननि को चौथा स्थान

सतना : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में 50 हजार से 3 लाख की श्रेणी में फास्टेस्ट मूवर के तौर पर सतना नगर निगम को चौथा स्थान प्राप्त हुआ.नगरीय विकास एवं आवास विभाग मप्र शासन द्वारा आयोजित 5वां राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान एवं स्वच्छता समग्र कार्यशाला में नगर पालिक निगम सतना को स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में फास्टेस्ट मूवर के तौर पर चौथा स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी द्वारा सम्मानित किया गया.

नगर निगम सतना की ओर से यह पुरस्कार राजेश चतुर्वेदी अध्यक्ष ननि, एमआईसी सदस्य गोपी गेलानी व आदित्य यादव, डॉ. शेर सिंह मीणा निगमायुक्त, सिद्धार्थ सिंह, अरविंद प्रताप सिंह और रोजल प्रताप सिंह ने प्राप्त किया. इस अवसर पर महापौर योगेश ताम्रकार ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह जनता का पुरस्कार है.

Next Post

ODI सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हुई टीम इंडिया

Wed Oct 15 , 2025
भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई है। टीम के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना हो गई […]

You May Like