
जबलपुर। रांझी अंतर्गत छटवीं बटालियन के पास रामनगर में बदमाशों ने बमबाजी कर दहशत फैलाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है ।
टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि रामनगर निवासी विभाषगुप्ता की छटवीं बटालियन के पास चाय-नाश्ते की दुकान है। बीती रात दस बजे वे दुकान बंद कर घर चला गया था । देर रात्रि करीब 1 बजे बदमाशों ने दहशत फैलाने के इरादे से तीन बम फेंके। दुकान की शटर से टकराकर एक बम फट गया । जबकि दो बम नहीं फटे । सुबह जब दुकान संचालक पहुंचा तो उसे वारदात का पता चला । जिसके बाद पीडि़त ने बुधवार देापहर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बम के अवशेष समेत दो जिंदा बम जब्त किए। साथ ही अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। सीसीटीव्ही कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पतासाजी हो सके। संदेहियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
