
ब्यावरा। मंगलवार को स्थानीय कृषि उपज मंडी में सीजन की सर्वाधिक आवक रही. देर शाम तक नीलामी की गई बावजूद इसके उपज की लगभग 150 ट्रेक्टर ट्रॉली नीलामी होने से रह गई, जिनकी नीलामी आज की जाएगी.
गौरतलब है कि सोमवार साप्ताहिक अवकाश वाले दिन ही उपज से भरे वाहनों से मंडी परिसर पट गया था. मंगलवार को नीलामी हुई. शाम 6.30 बजे तक नीलामी होने के बाद अंधेरा होने पर नीलामी कार्य रोक दिया गया. करीब डेढ़ सौ ट्रेक्टर ट्रॉली शेष रह गये. जिनमें अधकांशत: गेहूं उपज है. वहीं लहसुन के भी लगभग 50 लॉट नीलामी होने से रह गये. मंगलवार को मंडी में सीजन की सर्वाधिक आवक रही. कुल आवक 23 हजार 285 क्विंटल रही. जिसमें गेहूं सर्वाधिक गेहूं 16 हजार 107 क्विंटल तथा 1364 क्विंटल लहसुन की आवक रही.
