सतना। शहर के पुष्पराज कॉलोनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी लद्दाराम वरंदानी का शुक्रवार को निधन हो गया।अमर ज्योति के माध्यम से दादा लद्दाराम ने 17 जनवरी 2017 को देहदान का संकल्प लिया था। जिसे पूर्ण करते हुए परिजनों के आग्रह पर अमर ज्योति की टीम द्वारा सतना मेडिकल कालेज में सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर देहदान कराया गया।
इस अवसर पर अमर ज्योति परिवार द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा गया कि निश्चित रूप से उनके इस महान कार्य से मेडिकल कॉलेज में अध्ययन कर रहे छात्र अच्छे डाक्टर बन सकेंगे। इस संपूर्ण कार्य में सिन्धी समाज की विशेष सहभागिता रही। गौरतलब है कि अमर ज्योति द्वारा कराया गया यह छठवाँ देहदान है। साथ ही अभी तक संस्था के माध्यम से 91 लोगो द्वारा देहदान का संकल्प लिया जा चुका है।
