पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर आग, इंदौर में 114.56 रुपए लीटर

इंदौर: पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जारी नए रेट्स के अनुसार पिछले 12 दिनों में यह चौथी बार ईंधन के दाम बढ़े हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है.

25 मई 2026 को जारी ताज़ा दरों के अनुसार पेट्रोल, डीजल और प्रीमियम (स्पीड) पेट्रोल के भाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है. पेट्रोल की कीमत पहले 111.70 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब बढ़कर 114.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह डीजल का भाव 96.90 रुपये से बढ़कर 99.69 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है. वहीं प्रीमियम स्पीड पेट्रोल की कीमत में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

यह पहले 121.45 रुपये प्रति लीटर था, जो अब बढ़कर 124.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है. स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों का कहना है कि लगातार हो रही इस बढ़ोतरी से परिवहन लागत बढ़ रही है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है. विशेषकर छोटे व्यवसायी और कम दूरी के परिवहन पर निर्भर लोग इस बढ़ोतरी से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं.
आम लोगों की बढ़ रही चिंता
पिछले 12 दिनों में चौथी बार कीमतों में बढ़ोतरी ने बजट बिगाड़ दिया है. लगातार बढ़ते ईंधन दामों के कारण आम लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और टैक्स संरचना में बदलाव का सीधा असर घरेलू ईंधन दरों पर पड़ रहा है. हालांकि, लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है.

Next Post

कलेक्ट्रेट में विशेष जनसुनवाई शिविर, कई मामलों का हुआ समाधान

Tue May 26 , 2026
इंदौर: कलेक्ट्रेट में आयोजित विशेष जनसुनवाई शिविर में जहां एक ओर 300 से अधिक बुजुर्गों को विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का लाभ मिला, वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल भी उठने लगे हैं.कलेक्ट्रेट सभागृह में आयोजित इस शिविर में पेंशन, भरण-पोषण, स्वास्थ्य और पारिवारिक विवाद से जुड़े […]

You May Like