ट्रेन में यात्री की मौत, मक्सी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव, परिजन आर्थिक मदद की तलाश में

मक्सी, गुरुवार शाम को मक्सी रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद में मजदूरी कर अपने गृह ग्राम उत्तर प्रदेश लौट रहे एक मजदूर की ट्रेन यात्रा के दौरान अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान नागेन्द्र पिता सुलभ निवासी जिला देवरिया उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर मक्सी रेलवे स्टेशन पर परिजन और रेलवे जीआरपी पुलिस सक्रिय हुई।

जानकारी के अनुसार नागेन्द्र अहमदाबाद से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। उनके साथ उनका साला कुबेर पिता बसंत प्रसाद तथा परिवार के अन्य सदस्य भी यात्रा कर रहे थे। सफर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि उज्जैन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में काफी भीड़ होने के कारण प्रारंभ में किसी को स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाया। बाद में सीट पर बैठने के लिए यात्री द्वारा उन्हें उठाने का प्रयास किया गया, तब परिजनों को नागेन्द्र की मौत की जानकारी मिली जिसे भीड़ की वजह से उज्जैन स्टेशन पर उतार नहीं सके और बाद में मृतक के शव को मक्सी रेलवे स्टेशन पर उतारा गया।

मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा जताई है। ऐसे में शव को उनके गृह जिले देवरिया उत्तर प्रदेश पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। रेलवे पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी कर परिजनों को आवेदन के माध्यम से सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार शव को उत्तर प्रदेश पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए लगभग 28 हजार रुपये का खर्च बताया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण परिजन सहयोग की उम्मीद लगाए हुए हैं। स्थानीय स्तर पर भी मानवीय आधार पर मदद जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मृतक का शव सकुशल उसके पैतृक गांव पहुंच सके।

Next Post

खबर का असरः बहेरा डंप पर लाखों घन मीटर अवैध भण्डारण सहित अवैध क्रेशर प्लाण्ट मिला, डंफर एवं मशीने जप्त, प्लाण्ट सील

Thu Aug 13 , 2026
खास बातें 1- मौके पर एक भी दस्तावेज प्रस्तुत नही कर सके बहेरा क्रेशर एवं प्लाण्ट संचालक। 2- ए.एस. माइनिंग ट्रांसपोर्टेशन के संचालक मनोज राय निवासी सतना को नोटिस जारी। 3- दो वर्ष से चल रहा था भंडारण की आड़ में अवैध क्रेशर एवं अवैध एम सेंड एवं गिट्टी की […]

You May Like