बीजापुर में 24 लाख के इनामी सहित नौ माओवादियों का आत्मसमर्पण

रायपुर 06 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बुधवार को 24 लाख के इनामी सहित नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है जबकि एक अन्य मुठभेड़ के दौरान एक माओवादी न्यूट्रलाइज़ होने की भी खबर है।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2023 से अब तक लगभग 450 माओवादी न्यूट्रलाइज़, 1579 गिरफ्तार और लगभग 1589 आत्मसमर्पित हो चुके हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर ट्वीट कर बताया कि आज हमारा छत्तीसगढ़ नक्सल उन्मूलन की ओर तेजी से बढ़ रहा है। यह संभव हो रहा है सुरक्षाबलों के अदम्य साहस और भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक केंद्रीय गृह मंत्री के पद पर सेवा देने वाले श्री अमित शाह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन का।

श्री साय ने कहा,“आपका कार्यकाल भारत की आंतरिक सुरक्षा का वह युग है जिसने असंभव को संभव बनाया।अनुच्छेद 370 की ऐतिहासिक समाप्ति हो या नक्सलवाद-आतंकवाद पर कठोर प्रहार का निर्णय… उन्होंने सदैव देश को सुरक्षित, सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र की दिशा में अग्रसर किया है। आपके मार्गदर्शन में ही यह बदलते बस्तर की वो तस्वीर है जहाँ बंदूकें झुक रही हैं और विकास बोल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार श्री शाह जी की मंशा के मुताबिक 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

 

Next Post

रायपुर में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की टैक्स चोरी उजागर

Wed Aug 6 , 2025
रायपुर, 06 अगस्त (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजधानी रायपुर के तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की गई है। […]

You May Like