रायपुर में जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 40 लाख की टैक्स चोरी उजागर

रायपुर, 06 अगस्त (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर विभाग (जीएसटी) की टीम ने टैक्स चोरी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए राजधानी रायपुर के तेंदुआ और सिलतरा स्थित दो अलग-अलग औद्योगिक इकाइयों पर एक साथ छापेमारी की। शुरुआती जांच में करीब 40 लाख रुपये की टैक्स रिकवरी की गई है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, ज्वाइंट कमिश्नर बीएन संदीप, तथा असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बैग के दिशा-निर्देशन में किया गया। तीनों अधिकारियों की निगरानी में यह कार्रवाई गत मंगलवार को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दी गई।

जानकारी के अनुसार जिन दो इकाइयों पर यह छापा पड़ा, उनके खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद विभाग की टीम ने एक साथ दोनों जगहों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान उद्योगों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज, लेन-देन का रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा जब्त किया गया है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार यह ऑपरेशन अभी जारी है और जांच के दौरान कुछ और बड़े खुलासों की भी संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई से औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि टैक्स चोरी में संलिप्त अन्य संस्थानों पर भी विभाग की नजर है और आगामी दिनों में और छापेमारी हो सकती है।

 

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने माथेरान में हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा पर लगाया प्रतिबंध

Thu Aug 7 , 2025
नई दिल्ली, (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने आज अपने एक ऐतिहासिक फैसले में हाथ से खींचे जाने वाले रिक्शा के निरंतर उपयोग की निंदा की और इसे अमानवीय और संविधान द्वारा प्रदत्त गरिमा के अधिकार का उल्लंघन बताया। न्यायालय ने कहा कि इस तरह के शारीरिक श्रम, जिसमें एक इंसान दूसरे […]

You May Like