मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खम्बे से टकराई

जबलपुर। ग्वारीघाट रोड पर मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खम्बे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार रही कि हादसे में एम्बुलेंस पिचक गई और मरीज और परिजनों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की मदद से एम्बुलेंंस चालक, मरीज और उसके परिजनों को बाहर निकाला गया, हादसे से मौके पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक एक एम्बुलेंस चालक मरीज रवि शर्मा को उसके परिजनों के साथ लेकर जा रहा था, वह जैसे ही ग्वारीघाट रोड पर पहुंचा तभी एम्बुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों से एम्बुलेंस सवार लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में एम्बुलेंस चालक को चोटें आई है। बाद में दूसरी एम्बुलेंस से मरीज को ले जाया गया।

Next Post

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही 

Fri Sep 12 , 2025
जबलपुर। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के ऊपर शुक्रवार रात ब्रीथ एनालाइजर से चेकिंग की गई। जानकारी के अनुसार यातायात मालवीय चौक डीएसपी संतोष कुमार शुक्ला की उपस्थिति में रानीताल चौराहे पर चेकिंग करते हुए शराब पीकर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही […]

You May Like