​अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास मजार को लेकर आक्रोश

​ग्वालियर। शहर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक अचलेश्वर महादेव मंदिर परिसर के पास स्थित मजार को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय सनातन हिंदू सेना की अनिश्चितकालीन हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। इस आंदोलन को पूज्य स्वामी निश्चलानंद महाराज एवं संत समाज का पूर्ण समर्थन मिलने से प्रदर्शन ने और अधिक तूल पकड़ लिया है।

*​नॉनवेज पकाने से धार्मिक भावनाएँ आहत होने का आरोप*

​राष्ट्रीय सनातन हिंदू सेना के पदाधिकारियों के अनुसार, पवित्र अचलेश्वर महादेव मंदिर के समीप मजार होने और वहाँ चिकन एवं नॉनवेज भोजन पकाए जाने से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँच रही है। संगठन ने आरोप लगाया कि एक अत्यंत पवित्र शिवधाम के निकट ऐसा आचरण मंदिर की पवित्रता और धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है। इसी कारण सनातन सेना को अनिश्चितकालीन आंदोलन का मार्ग अपनाना पड़ा।

​स्वामी निश्चलानंद महाराज ने किया पूजन, मीडिया से की बात

​धरना स्थल पर पूज्य स्वामी निश्चलानंद महाराज अन्य गणमान्य संतों के साथ पहुँचे। संतों ने सबसे पहले अचलेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की और तत्पश्चात हड़ताल में शामिल होकर आंदोलनकारियों का मनोबल बढ़ाया।

​मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी निश्चलानंद महाराज ने मंदिर की पवित्रता एवं ऐतिहासिक महत्व को अक्षुण्ण रखने हेतु मजार को तुरंत हटाने की मांग का समर्थन किया तथा प्रशासन से शीघ्र व कठोर कार्रवाई की अपेक्षा जताई।

*​हस्ताक्षर अभियान और ज्ञापन के बाद भी प्रशासनिक अनदेखी*

​उल्लेखनीय है कि पूर्व में मजार हटाने के संदर्भ में व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था एवं ग्वालियर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। प्रशासनिक टीम द्वारा मौके की जाँच-पड़ताल कर उचित आश्वासन भी दिया गया था, किंतु धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण संगठन को पुनः शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल का रुख करना पड़ा। ​

 

*मांग पूरी होने तक जारी रहेगा शांतिपूर्ण प्रदर्शन*

​राष्ट्रीय सनातन हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला जी एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज ठाकुर जी सहित समस्त संगठन पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक जिला प्रशासन मजार हटाने का कोई स्थायी समाधान नहीं निकालता, तब तक यह शांतिपूर्ण अनिश्चितकालीन धरना अनवरत जारी रहेगा।

Next Post

रीवा में युवक ने खुद को मारी गोली

Tue Jul 28 , 2026
रीवा,  रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 गुलाब नगर में मंगलवार की शाम युवक ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना […]

You May Like