रीवा में युवक ने खुद को मारी गोली

रीवा,  रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 गुलाब नगर में मंगलवार की शाम युवक ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

बताया गया है कि मृतक के पास से एक पत्र भी मिला है जिसके संबंध में जांच की जा रही है फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर पुलिस और परिजन कुछ भी कहने को तैयार नहीं है. शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाम नगर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति विनीत मिश्रा ने पिस्तौल से खुद को गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो युवक लहूलुहान हालत में पड़ा था. गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची है और पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया गया है कि मृतक के पास से एक पत्र भी मिला है जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है और पत्र के आधार पर जांच की जा रही है. फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं सबको पीएम के लिए अस्पताल में रख दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

साक्ष्य जुटाए जा रहे है: सीएसपी

सीएसपी राजीव पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि विनीत मिश्रा नामक युवक द्वारा गोली मार कर आत्महत्या की गई है. हालाकि पुलिस हर पहलु की जांच कर रही है. घटना स्थल से मिले साक्ष्यों के साथ तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे है. मृतक के मोबाइल फोन का डिटेल एवं अन्य पहलुओं की जांच पुलिस कर रही है, साथ ही परिजनों एवं परिचितों से पूंछताछ की जा रही है ताकि घटना की सही जानकारी मिल सके.

Next Post

मप्र में प्रशासनिक फेरबदल, छतरपुर-बालाघाट के कलेक्टर बदले, आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले

Tue Jul 28 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार छतरपुर, बालाघाट और रतलाम सहित कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तबादला आदेश के तहत छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल का […]

You May Like