राहुल गांधी के विरुद्ध एफआईआर के विरोध में कांग्रेस सड़क पर

रीवा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, महापौर अजय मिश्रा एवं शहर अध्यक्ष अशोक पटेल के नेतृत्व में शहर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया.रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शासन में ’’‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’’’ वाली स्थिति निर्मित हो गई है. कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जिस मंच से अपना भाषण दिया था, उस मंच पर गंगाजल छिडक़कर उसका कथित रूप से शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी.

कांग्रेस का आरोप है कि उक्त मांग पर कार्रवाई करने के बजाय राहुल गांधी जी के विरुद्ध ही एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर दी गई. कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक स्थिति है. रैली में रवि तिवारी, सज्जन पटेल, रमाशंकर सिंह पटेल, श्रीमती बबिता साकेत, अब्दुल शहीद मिस्त्री, लखनलाल खण्डेलवाल, लल्लन खान, श्रीमती कविता पाण्डेय, गिरीश सिंह मौजूद रहे.

Next Post

जिले में बढ़ा वायरल संक्रमण

Mon Aug 31 , 2026
सीधी। बरसात के मौसम में जिले में वायरल संक्रमण बढ़ गया है। जिला अस्पताल सहित निजी नर्सिंग होम एवं क्लीनिकों में मरीजों की लंबी कतारें दिख रही हैं। वर्तमान में मौसमी बीमारियों का कहर बरपने से घर-घर मरीज होने लगे हैं। मरीज अपनी व्यवस्थाओं के अनुसार उपचार करा रहे हैं। […]

You May Like