मप्र में प्रशासनिक फेरबदल, छतरपुर-बालाघाट के कलेक्टर बदले, आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मंगलवार शाम प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए आठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार छतरपुर, बालाघाट और रतलाम सहित कई जिलों में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। तबादला आदेश के तहत छतरपुर के कलेक्टर पार्थ जायसवाल को शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीणा को छतरपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकार ने रतलाम की कलेक्टर मिशा सिंह का भी स्थानांतरण किया है। अन्य आईएएस अधिकारियों के तबादलों और नई पदस्थापनाओं का विवरण इस प्रकार है।

Next Post

वार्डों में प्रतिदिन शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें: रानी

Tue Jul 28 , 2026
सिंगरौली । नपानि महापौर रानी अग्रवाल ने मोरवा जोन कार्यालय का निरीक्षण कर विभागीय कार्यों एवं जनसेवाओं की समीक्षा की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक को बिना किसी असुविधा के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि […]

You May Like