निगमायुक्त ने वार्डों का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

सिंगरौली: नगर पालिक निगम आयुक्त सविता प्रधान ने बुधवार को वार्ड क्रमांक 31, 32, 33 और 36 का निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। पार्षदों ने कचरा वाहन समय पर न आने की शिकायत की।

आयुक्त ने वार्ड 36 तेलगवां में सड़क निर्माण और छठ घाट रेस्टोरेशन कार्य समय पर गुणवत्ता सहित पूर्ण करने के निर्देश दिए। वार्ड 32 में उद्यान से अतिक्रमण हटाने, नालों की सफाई व किटनाशक छिड़काव कराने को कहा। वार्ड 33 में उद्यान सुधार और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पार्षद रूकमन देवी, भारतेन्दु पाण्डे, प्रेम सागर मिश्रा सहित निगम अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

ग्राम पंचायत निगरी में गौशाला कार्यों में गड़बड़ी के आरोप

Thu Sep 11 , 2025
सरई: जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत निगरी स्थित चैन सिंह ठाकुर गौशाला पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि गौशाला परिसर में पीसीसी कार्य में मानक के विपरीत निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 2 लाख […]

You May Like