ग्राम पंचायत निगरी में गौशाला कार्यों में गड़बड़ी के आरोप

सरई: जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत ग्राम पंचायत निगरी स्थित चैन सिंह ठाकुर गौशाला पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि गौशाला परिसर में पीसीसी कार्य में मानक के विपरीत निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया। स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर 2 लाख से अधिक की राशि खर्च दिखाई गई, जबकि लाइटें लगाई ही नहीं गईं। मरम्मत और सफाई कार्यों के नाम पर भी लाखों रुपये का आहरण कर गड़बड़ी की गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि 2024 में प्रभारी मंत्री से प्रशस्ति पत्र भी दिलवाया गया। नागरिकों ने कलेक्टर से निगरी पंचायत के सभी निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Next Post

ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Thu Sep 11 , 2025
अफजलपुर/नाहरगढ़: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश व टीम ने भोले-भाले लोगों से फोन पे व गूगल पे पर रुपये डलवाकर ठगी करने वाले आरोपी दिलीप पिता पुरालाल सुतार निवासी देवरी को गिरफ्तार किया। आरोपी परिचित के एक्सीडेंट या अस्पताल में भर्ती होने […]

You May Like

मनोरंजन