ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अफजलपुर/नाहरगढ़: पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह कनेश व टीम ने भोले-भाले लोगों से फोन पे व गूगल पे पर रुपये डलवाकर ठगी करने वाले आरोपी दिलीप पिता पुरालाल सुतार निवासी देवरी को गिरफ्तार किया। आरोपी परिचित के एक्सीडेंट या अस्पताल में भर्ती होने की झूठी कहानी सुनाकर रुपये ऐंठता था।

9 जुलाई को उसने फरियादी रामगोपाल से 4000 रुपये ठगे थे। आरोपी ने पूछताछ में अन्य घटनाओं को भी स्वीकारा। थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 152/2025 धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान को बिना पुष्टि के ऑनलाइन पेमेंट न करें।

Next Post

रतलाम में फुटपाथ अतिक्रमण हटाने का अभियान

Thu Sep 11 , 2025
रतलाम: शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस व प्रशासन का संयुक्त दल बाजार क्षेत्र में निकला। सड़कों व फुटपाथ पर सब्जी, फल ठेले और दुकानों द्वारा बाहर रखा गया सामान हटवाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में सैलाना बस स्टैंड से शहीद चौक तक पैदल पेट्रोलिंग […]

You May Like