रतलाम में फुटपाथ अतिक्रमण हटाने का अभियान

रतलाम: शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस व प्रशासन का संयुक्त दल बाजार क्षेत्र में निकला। सड़कों व फुटपाथ पर सब्जी, फल ठेले और दुकानों द्वारा बाहर रखा गया सामान हटवाया गया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में सैलाना बस स्टैंड से शहीद चौक तक पैदल पेट्रोलिंग कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त की गई।

अभियान में वाहनों को निर्धारित स्थान पर पार्क करने की समझाइश दी गई। सड़क किनारे अव्यवस्थित वाहन, ठेले और फुटपाथ पर कब्जा करने वालों को चेतावनी देकर हटाया गया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण यातायात जाम की स्थिति बनती है। अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि रतलाम शहर की यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनाई जा सके।

Next Post

मोदी आज करेंगे उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण

Thu Sep 11 , 2025
देहरादून, 11, सितम्बर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार अपराह्न उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह एक उच्च स्तरीय बैठक में आपदा से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा करेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री मोदी शाम सवा चार बजे विशेष विमान से जौलीग्रांट हवाई अड्डे […]

You May Like