साइबर ठगों ने आधा दर्जन खातों से उड़ाई रकम

जबलपुर : साइबर ठग हर दिन नए-नए पैतरें आजमा कर खातों मेें सेंध लगा रहे है। ठगों ने अब आधा दर्जन खातों से रकम उड़ाई है। चौबीस घंटे में 6 एफआईआर दर्ज की गई है।
संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि नरेश मेहरा 62 वर्ष निवासी गजरथ नगर एल.आई.सी. जबलपुर से रिटायर्ड कर्मचारी है। अज्ञात के द्वारा उसके खाते से कुल रकम 63,471 रूपये अन्य खातों में ट्रांसफर कर धोखाधड़ी की है। इसी प्रकार शहपुरा पुलिस ने बताया कि राबिन जैन निवासी वार्ड न. 13 कपडे की दुकान संचालक है। ठग ने उनके खाते से 88 हजार 999 रूपये निकाल लिए। इसी प्रकार उमेश जैसवार्ल निवासी वार्ड न. 13 स्टेट बैकं के पास के मोबाईल पर एक मोबाईल नम्बर से फोन आया जिसने बोला कि मैं स्टेट बैंक आफ इंडिया से बात कर रहा हूं ,आपका इंश्योरेन्स हो गया है और फोन काट दिया फिर पुन: आया कि आप व्हाटसएप में जाकर लिंक के माध्यम से स्वीकार अस्वीकार कर सकते है। लिंक खोते ही उसके खाते से 41105 रूपये कट गये। गोहलपुर पुलिस ने बताया कि पूना शर्मा 68 वर्ष निवासी मिलौनीगंज बधैया मोहल्ला रिटायर्ड शिक्षक है।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके मोबाइल को हैक कर खाते से 68 हजार रूपये निकाल लिए । इसी प्रकार मोह. अब्बास मंसूरी निवासी चारखम्बा बैनी सिंह तलैया के पास कॉल आया जिसने उससे पूछा कि आपको लोन की आवश्यता है तो उसने कहा उसे लोन लेना है, उक्त मोबाइल धारक ने उसे व्हाटसएप पर उसका आधारकार्ड, एटीएम की फोटो मांगी तो उसने सेंड कर दी थी। खाते का टर्न ओवर बढ़ाने के लिये पैसे जमा करवाये तो कुल 1 लाख 34 हजार 299 रूपये ट्रांसफर कर दिए लेकिन उसे लोन नहीं मिला । इसके अलावा कोतवाली थाने मेंसंजू कोस्टा निवासी त्रिमूर्ति नगर कृष्णा कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका मोबाईल हैक करके 1 लाख 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गयी है।

Next Post

लापरवाही के करंट ने ली थी किसान की जान, प्रकरण दर्ज

Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: बेलखेड़ा थाना अंतर्गत पावला में लापरवाही पूर्वक खेत की मेढ़ पर करंट वाले तार लगाने के कारण एक किसान की मौत हुई थी। पुलिस ने मामले में खेत मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पावला निवासी पोहप सिंह लोधी […]

You May Like