श्योपुर: नए साल पर कूनो सेंचुरी में पर्यटकों को चीता के दीदार नहीं हो रहे हैं। कूनो सेन्चुरी में अधिकारियों ने पर्यटकों के लिए सिर्फ सुबह की शिफ्ट में प्रवेश दिया, शाम की शिफ्ट को बंद कर दिया, इस वजह से सुबह साढ़े 6 से 9 बजे के बीच महज 5 पर्यटक ही कूनो के अंदर प्रवेश पा सके, कूनो में जिन्हें प्रवेश मिला उन ज्यादातर पर्यटकों को कूनो के अंदर तेंदुआ दिखा, कहीं पर तेंदुआ बैठा हुआ तो कहीं पर टहलता और अपने शिकार को खाता हुआ मिला, हिरण, सांभर, चीतल, सियार आदि जानवरों के झुंड के झुंड कूनो के सफर के दौरान लोगो को दिखे, इस नजारे को उन्होंने अपने मोबाइल फोन के कैमरे में रिकॉर्ड भी किया.
पर्यटकों की कूनो के अंदर चीता देखने की इच्छा जरूर पूरी नहीं हो सकी लेकिन, नए साल का आगाज कूनो घूमने के साथ शुरू करने से ही लोग बेहद आनंदित हैं। कूनो नेशनल पार्क के डीएफओ आर थिरुकुराल का कहना है कि, कूनो घूमने के लिए पर्यटक बेहद उत्सुक रहते हैं, नए साल पर सुबह के समय ही कूनो में प्रवेश दिया गया, शाम के समय कूनो में प्रवेश करने पर रोक रही, हर साल कूनो में पर्यटन बढ़ रहा है।
