मप्र महिला किक्रेट के नेशनल चैम्पियन बनने में शिवपुरी का भी योगदान, सिंधिया ने दी बधाई

शिवपुरी: मप्र की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है, क्योकि पहली बार मप्र की वुमन क्रिकेट टीम ने नेशनल सीनियर वुमन वन डे ट्रॉफी पर कब्जा किया है और यह करिश्मा बंगाल की टीम को हराकर किया है। मप्र की महिला किक्रेट के लिए यह बडी उपलब्धि है और इस उपलब्धि में शिवपुरी जिले की माधवराव सिंधिया खेल अकादमी नाम भी रोशन हुआ है।
मप्र की महिला किक्रेट टीम को नेशनल चैम्पियन बनाने में ऐसी महिला किक्रेटरो की मुख्य भूमिका रही जो शिवपुरी की खेल एकेडमी से मुख्य कोच अरुण कुमार से क्रिकेट की बारीकियां सीखी है।
मुख्य कोच अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जून 2022 में तत्कालीन खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर मप्र की पहली महिला क्रिकेट अकादमी श्रीमंत माधवराव सिंधिया खेल अकादमी बनी। नेशनल सीनियर वुमन वनडे ट्रॉफी मुकाबले में जिस टीम ने बंगाल को पराजित किया, उसकी कप्तान अकादमी की सीनियर खिलाड़ी राहिला फिरदौस रहीं।
खास बात यह है कि इनमें से 3 खिलाड़ी संस्कृति गुप्ता, राहिला फिरदौस और अनुष्का शर्मा का चयन चैलेंजर ट्रॉफी के लिए भी हो गया है। जल्द यह खिलाड़ी इंडिया टीम का भी हिस्सा हो सकती हैं

Next Post

पिछले वर्ष श्रीलंका से अधिक लोग विदेशों में कमाने गये

Thu Jan 2 , 2025
कोलंबो, 02 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका से पिछले वर्ष 2024 सबसे अधिक लोग विदेशों में कमाने गये हैं। यह संख्या अन्य पिछले वर्षो की तुलना में सबसे अधिक है। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को श्रीलंका ब्यूरो ऑफ फॉरेन एम्प्लॉयमेंट (एसएलबीएफई) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2024 वर्ष के दौरान, […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।