पिछले वर्ष श्रीलंका से अधिक लोग विदेशों में कमाने गये

कोलंबो, 02 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका से पिछले वर्ष 2024 सबसे अधिक लोग विदेशों में कमाने गये हैं। यह संख्या अन्य पिछले वर्षो की तुलना में सबसे अधिक है।

स्थानीय मीडिया ने बुधवार को श्रीलंका ब्यूरो ऑफ फॉरेन एम्प्लॉयमेंट (एसएलबीएफई) के आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2024 वर्ष के दौरान, कुल 3,12,836 श्रीलंकाई लोग विदेश में नौकरी के लिए देश छोड़कर चले गये। इनमें से 1,85,162 पुरुष और 1,27,674 महिला कर्मचारी हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि कुवैत शीर्ष गंतव्य के रूप में उभरा, जिसने 77,546 श्रीलंकाई श्रमिकों को काम दिया है।

संयुक्त अरब अमीरात दूसरे स्थान पर है, जहां 51,550 लोग रोजगार की तलाश में हैं। इसके अलावा, पिछले साल 7,098 श्रीलंकाई दक्षिण कोरिया, 9,665 इजरायल और 8,665 जापान चले गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रवास में वृद्धि के कारण विदेशों से आने वाले धन में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

केंद्रीय बैंक के आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर 2024 के अंत तक विदेशों में काम करने वाले श्रीलंकाई लोगों से आने वाला धन 6.46 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया, जो विदेशों में काम करने वाले नागरिकों की संख्या में इसी अनुपात में वृद्धि को दर्शाता है।

 

Next Post

साल के पहले दिन प्रसूति गृह में जन्मीं कन्याओं का किया पूजन

Thu Jan 2 , 2025
ग्वालियर: साल के पहले दिन प्रसूति गृह लक्ष्मीगंज में जन्मी कन्याओं के पैर पूजन का कार्यक्रम सर्व धर्म एकता मंच के सदस्यों द्वारा रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दिलीप समाधिया ने सर्वप्रथम नन्ही कन्याओं को सबसे पहले रोली-चंदन का तिलक कर पूजन किया। इसके बाद कपड़े, गंगन और खिलौने […]

You May Like