रिमांड खत्म, आज कोर्ट में पेश होंगे खौफनाक हत्या करने वाले कातिल

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर में परम सिंह गौंड़ पिता स्व.श्याम लाल ठाकुर 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पटैल मोहल्ला कजरवारा थाना गोराबजार की हत्या करने के बाद शव के छह टुकड़े करके फेंकने वाले आरोपित होमगार्ड सैनिक उसके पुत्र और दामाद की आज पुलिस रिमांड खत्म हो रही है,आज पुलिस तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी।

विदित हो कि 13 मई को नंदन विहार त्रिमूर्ति नगर नंदन संस्कार स्कूल के पास प्लाट में एक शव मिला था। मृतक की शिनाख्त परम सिंह गौंड़ पिता स्व.श्याम लाल ठाकुर 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती पटैल मोहल्ला कजरवारा थाना गोराबजार के रूप में हुई थी। मामले में होमगार्ड सैनिक राकेश पिता स्व देशपाल कटारिया 50 वर्ष निवासी नंदनबिहार कालोनी त्रिमुतीनगर गोहलपुर उसके पुत्र सोहेल 23 वर्ष, दामाद राजवीर सिंह पिता हरदश सिंह 30 वर्ष निवासी अन्ना बस्ती थाना केन्ट (दामाद) को गिरफ्तार किया था।

Next Post

वन रक्षक और मजदूरों को पीटने पर बीजेपी नेता समेत 5 पर केस दर्ज

Mon May 19 , 2025
शिवपुरी:लुकवासा चौकी क्षेत्र में वन विभाग के वृक्षारोपण कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। वन विभाग बीट अटूरुनी के कक्ष क्रमांक RF-133 में पौधारोपण करवा रहा था। यह जमीन वर्षों से लुकवासा भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राम लखन यादव के परिवार […]

You May Like